रिपोर्ट सुनील तिवारी सी एम डी न्यूज

कांग्रेसियो ने प्रदर्शन कर सौपा माँग पत्र
दिनांक -02-03-2024 गोंडा ।। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय अजय राय जी के निर्देश पर प्रदेश की बेहाल कानून व्यवस्था और महिला तथा दलित उत्पीड़न की घटनाओं के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी गोंडा के अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया
ज्ञापन में उत्तर प्रदेश में व्याप्त जंगलराज की घटनाएं जिसमे पेड़ से लटके दो नाबालिग बहनों के शव ईंट से कुचलकर हत्या के साथ ही आईआईटी बीएचयू कैंपस में गैंगरेप के साथ ही रामपुर में दलित छात्र की पुलिस गोली से हुईं मौत का हवाला देते हुए डबल इंजन की सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रुप से शिव कुमार दुबे, सगीर खान, जटा शंकर सिंह, सुभाष चंद्र पांडेय, प्रद्युम्न शुक्ला, ओम प्रकाश सोनकर, अर्जुन वर्मा, दिलीप शुक्ला, अवधेश दूबे , अरविंद शुक्ला, अविनाश मिश्रा, वसीम सिद्दीकी, सैय्यद , फूल मोहम्मद, हरीश चंद्र श्रीवास्तव, राकेश राना , अवधेश तिवारी, वेद प्रकाश सिंह, अतीक खान, आलम खान, अली शेर , सहजदे मेवाती, अबसार अहमद, हरिराम वर्मा, मो शरीफ,राजू सेवादल सफी मोहम्मद,सहित तमाम कांग्रेस जन शामिल रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel