रिपोर्ट आशीष कुमार

गाजे बाजे के साथ निकाली भव्य कलश यात्रा
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। तहसील रामसनेहीघाट के ग्राम पंचायत सिल्हौर में भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत हुई। विकासखंड बनिकोडर के सिल्हौर ग्राम पंचायत में भव्य कलश यात्रा के साथ सोमवार को प्रधान जवाहर लाल तिवारी के यहाँ साथ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुरुआत की गई।गाजे बाजे के साथ धूमधाम से कलश यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए आदि गंगागोमती के तट लालेश्वर महादेव पर पहुँची जहाँ महिलाओं ने कलश में जल भरा। प्रत्येक दिन चित्रकूट धाम से पधारे कथावाचक मनोज शास्त्री जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा सात दिवसीय होगी। कलश यात्रा में मुख्य रूप से जवाहर लाल तिवारी, तेज नारायण तिवारी , रामू तिवारी श्यामू तिवारी नंद कुमार तिवारी जनार्दन प्रसाद पाण्डेय, गिरजा शंकर मिश्र, सूर्य नारायण तिवारी, गोविंद तिवारी, अनुज तिवारी, अरविंद तिवारी, आदित्य पाठक, मुन्ना शुक्ला, राजू तिवारी,सहित क्षेत्र से भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel