रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

मवई अयोध्या – लटकते हुए पोल पर चल रही ग्यारह हजार विद्युत सप्लाई ज़िम्मेदार बने मौन
अयोध्या 18 फरवरी – 11 हजार केवी लाइन का विद्युत पोल गिरने की कगार पर, विभाग की देखने को मिल रही बड़ी लापरवाही,
आपको बता दें कि मवई सिपहिया संपर्क मार्ग पर
विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही के चलते झुका हुआ ग्यारह हजार बिजली का पोल बड़े हादसे का संकेत दे रहा है। उसके गिरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। मवई गांव के करीब तालाब के किनारे 11 हजार के वी विद्युत लाइन का झुका हुआ विद्युत पोल किसी बड़ी अनहोनी की ओर संकेत दे रहा है। लेकिन विभाग की नींद खुलने का नाम नही ले रही है। यह संपर्क मार्ग काफी व्यस्ततम होने के कारण निरंतर ओवरलोड एवं व्यवसायिक व स्कूल वाहनों का आवागमन चालू रहता है। यह विद्युत पोल अन्य पोल से जुड़े होने के कारण अगर गिरता है तो कई पोलो को भी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर विद्युत विभाग समय रहते इसे ठीक कर लेता है तो बड़ी अनहोनी से बचा जा सकता है, लेकिन इस और न तो अधिकारियों व कर्मचारियों का ध्यान जा रहा है। और न ही इस समस्या का समाधान हो पा रहा है। देखना है कि आखिर कब अधिकारियों की नींद खुलेगी। और इस ठीक किया जाएगा।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel