रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

मवई अयोध्या – दर्जनों कांग्रेसियों ने प्रभु श्रीराम की चौखट पर टेका माथा
अयोध्या 17 फरवरी – अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के सदस्य /271 विधानसभा रुदौली के पूर्व पार्टी प्रत्याशी दयानंद शुक्ला तथा पार्टी जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह सहित दो दर्जन से अधिक पार्टी पदाधिकारियो/ कार्यकर्ताओं ने आज दिनांक 17 फरवरी 2024 को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के नवनिर्मित भव्य विशाल मंदिर में विराजमान भगवान श्रीराम की दिव्य मूर्ति के दर्शनोपरांत चौखट पर माथा टेककर मनवांछित फल प्राप्ति की कामना की गई, श्री शुक्ला के साथ जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान हरिकेश मौर्य, गौरव शुक्ला, सुरेश चंद तिवारी, रामकृष्ण शुक्ला आदि लोग साथ रहे उक्त सभी जनों ने प्रभु श्रीराम की चौखट पर माथा टेक अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel