रिपोर्ट आशीष सिंह

पत्नी का सर कलम करके ,पति लेकर पहुंचा पुलिस चौकी!
फतेहपुर,बाराबंकी।अवैध संबंध लिव इन रिलेशन को मान्यता देने वाले कानून सरकार और जज के फैसले को आज देश का एक नवयुवक का ज़ामीर गवारा नही कर पाया बर् पत्नी अवैध संबंधों से नाराज पति ने पत्नी का सर बाके से कलम करने के बाद उसे लेकर पुलिस चौकी पहुंचा।जिसे देखकर हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की।
मामला फतेहपुर कोतवाली की इसरौली चौकी के बसरा गांव का है। यहां का निवासी अनिल कनौजिया राजगीर का काम करता था। वह पत्नी के अवैध संबंधों को लेकर नाराज था। इसको लेकर कई बार विवाद भी हुआ। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे अनिल ने पत्नी बंदना 26 का बांके से गला काटकर हत्या कर दी।
उसके बाद सिर को धड़ से अलग कर एक हाथ में कटा सिर और दूसरे हाथ में बांका लेकर इसरौली चौकी पहुंचा l जिसे देख पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उच्चाधिकारियों को सूचना देने के साथ जांच शुरू की। एएसपी उत्तरी चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने बताया पत्नी के हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है।
दर्ज हुआ मुकदमा
अनिल कुमार पुत्र स्व0 बनवारी कनौजिया निवासी बसारा थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी द्वारा अपनी पत्नी वन्दना उम्र करीब 26 वर्ष की बांके से गला काटकर हत्या कर दी गई। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा हत्याभियुक्त/पति अनिल कुमार को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। मृतका के पिता लाल बहादुर पुत्र पुत्तीलाल निवासी ग्राम भोलीगंज थाना मसौली जनपद बाराबंकी की तहरीर के आधार पर थाना फतेहपुर पर मु0अ0सं0 102/2024 धारा 302 भादवि बनाम अनिल कुमार पंजीकृत किया गया है। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर मृतका के परिजनों व आस-पास के लोगों से बात चीत कर घटना के कारण व हत्याभियुक्त की पारिवारिक पृष्ठभूमि के सम्बन्ध में जानकारी की गई।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel