रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

मवई अयोध्या – एचडीएफसी बैंक का हुआ भव्य उद्घाटन

अयोध्या 9 जनवरी – रौजागांव चीनी मिल के यूनिट हेड सुधीर कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एचडीएफसी बैंक शाखा का भव्य उद्घाटन किया गया। इस मौके पर उन्होंने बैंक की योजनाओं के बारे में बताया कि एचडीएफसी बैंक ने समाज में उत्कृष्ट ग्राहक सेवा व विश्व स्तरीय बैंकिंग सुविधाओं को सुदूर क्षेत्रों तक सरल रूप में पहुंचाया है। सरकार की बहुत सी योजनाएं बैंक के सहयोग से चलाई जा रही है। इसमें क्षेत्रीय युवाओं, उधमियों, दुकानदारों,बुनकरों,के साथ लघु,सीमांत, किसानों को आय बढ़ाने में सहायक साबित हो रही है। एचडीएफसी बैंक के ब्रांच मैनेजर पवन दीप सिंह व इसी बैंक के हेड शेलेंद्र सोनी ने ग्राहकों को बैंक में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि ग्राहकों के लिए होम लोन,गोल्ड लोन,व्यापार लोन, पर्सनल लोन,साथ ही करंट अकाउंट फोरेंश ट्रांजेक्शन की सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही म्यूचुअल फंड, बीमा पॉलिसी आदि में निवेश की सुविधा दी जायेगी। वही किसानों के लिए कैटल लोन, फार्मर लोन,ट्रैक्टर लोन, व लॉकर की भी सुविधा उपलब्ध है। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष जान मोहम्मद, महा मंत्री राजेश गुप्ता,रुदौली चेयर मैन जब्बार अली, सरवर,आदि व्यापारी गण इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel