रिपोर्ट राज कुमार पांडेयCMD न्यूज बस्ती

आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की परिकल्पना को साकार करने वाला बजट – नितेश शर्मा
बस्ती। भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य नितेश शर्मा ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा एक सर्वसमावेशी और प्रगतिशील बजट के लिए आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की परिकल्पना को साकार करने वाले इस बजट का हम स्वागत करते हैं।
भाजपा नेता नितेश शर्मा ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा पेश किए गए बजट पर अपना विचार रखते हुए कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी, रोजगार, पर्यटन, कृषि सुधार सहित समस्त क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास का खाका खींचा गया है। समाज के प्रत्येक तबके खासतौर पर, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए प्रगतिशील बजट प्रस्तुत करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्तमंत्री सुरेश खन्ना का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel