रिपोर्ट राज कुमार पांडेयCMD न्यूज बस्ती

युवा दिवस पर भानपुर के युवाओं ने लिया अयोध्या के स्वच्छता का संकल्प
भानपुर, बस्ती। युवा दिवस के उपलक्ष्य में नगर विकास विभाग आह्वान पर भानपुर नगर पंचायत के द्वारा उकड़ा हनुमान मंदिर पर स्वच्छता के लिए एकजुटता कार्यक्रम ” योद्धा ” का आयोजन किया गया।
शुक्रवार को भानपुर नगर पंचायत क्षेत्र के उकड़ा हनुमान मंदिर पर नगर पंचायत तथा स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार के नगर विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान अयोध्या की स्वच्छता के लिए एकजुटता कार्यक्रम के तहत अपने क्षेत्र के साथ ही अयोध्या की स्वच्छता का शपथ लिया गया। अधिशाषी अधिकारी ऋचा सिंह,भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य नितेश शर्मा तथा नगर पंचायत कार्यालय प्रभारी अविनाश मिश्र के नेतृत्व में नीतीश श्रीवास्तव, अरुण, मुकेश, राम प्रकाश, घनश्याम प्रजापति, गगन पांडेय, प्रमोद प्रजापति, मनोज पाण्डेय, सोनू पाठक, सुनील पाठक, आकाश चौधरी, ध्रुवचंद्र पाठक, श्रीचंद्र यादव ने अयोध्या के स्वच्छता का संकल्प लिया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel