रिपोर्टर अवनीश कुमार मिश्रा सीएमडी न्यूज़

अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस बल के साथ बस्ती शहर मे किया फ्लैग मार्च
बस्ती अपर पुलिस अधीक्षक के साथ क्षेत्राधिकारी सदर ने पुलिस फोर्स के साथ प्राण प्रतिष्ठा में माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा आगमन में सुरक्षा के दृष्टिगत किया फ्लैग मार्च क्योंकि आगामी 22.01.2024 को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर बस्ती जिले में अपर पुलिस अधीक्षक के साथ क्षेत्राधिकारी सदर ने पुलिस फोर्स के साथ प्राण प्रतिष्ठा में माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा आगमन में सुरक्षा के दृष्टिगत सिविल लाइन चौकी से गांधी नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। जिले के सभी थाना अध्यक्षों को होटल रेस्टोरेंट और ढाबों को चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं । होटलों में बिना आईडी पास के पाए जाने पर होगी कार्यवाही। फ्लैग मार्च के दौरान रास्ते में खड़ी गाड़ियों को अपर पुलिस अधीक्षक ने हटाने की चेतावनी दी। फ्लैग मार्च के दौरान शहर वासियों को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel