रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

मवई अयोध्या – थानाध्यक्ष मवई ने क्षेत्र भ्रमण कर शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील
अयोध्या – थानाध्यक्ष मवई आशा शुक्ला ने शांति व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर आज मवई क्षेत्र के विभिन्न गांव की मस्जिदों में जाकर जुमा की नमाज पढ़ रहे लोगों से मिलकर शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष आशा शुक्ला ने ग्राम मवई, हुनहुना,बरतरा,मोहम्मदपुर दाऊदपुर भैंसौली,बैहारी आदि गांवों में जाकर लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की।थानाध्यक्ष ने लोगों को आगाह किया क्षेत्र में यदि किसी ने सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।थानाध्यक्ष ने बताया कि शरारती तत्वों पर पुलिस बराबर नजर रख रही है।थानाध्यक्ष के अलावा उप निरीक्षक विकास चौरसिया,उप निरीक्षक हैदर अली,हेड कांस्टेबल फारूक खां,सिपाही राम आश्रय यादव,देवराज सिंह आदि पुलिस कर्मी भी भ्रमणशील रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel