रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

मवई अयोध्या – मवई डायग्नोस्टिक सेंटर का हुआ उद्घाटन,अल्ट्रासाउंड की होगी जांच
मवई अयोध्या। रविवार को मवई चौराहा मवई रोड पर स्थित मवई डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन हुआ।इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष खुन्नू पाण्डे ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
मवई डायग्नोस्टिक सेंटर के मैनेजर श्रवण कुमार मिश्रा ने बताया कि हमारे सेंटर पर सभी प्रकार की खून की जांच की जाएगी।साथ ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, अल्ट्रासाउंड की जांच रेडियोलॉजिस्ट डॉ हसन इकबाल द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक मवई चौराहा के क्षेत्र के मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए दूरदराज जाना पड़ता था लेकिन अब मवई चौराहे पर अल्ट्रासाउंड की जांच होने से यहां के मरीजों को सुविधा मिलेगी।
इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष खुन्नू पांडे, प्रधान प्रतिनिधि सुनील मिश्रा,डॉ आफताब अहमद, राजेश शर्मा, प्रधान राजेश यादव,प्रधान संतोष यादव, शिवराम यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel