रिपोर्ट – कृष्णा गोपाल

1 किग्रा चरस के साथ एक नेपाली अभियुक्त को एस. एस. बी ने किया गिरफ्तार।
दिनांक 09 दिसंबर 2023 समय शाम लगभग 19:30 बजे 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जनपद बहराइच-। द्वारा अनिल कुमार यादव उप कमांडेंट के निर्देशन में सीमा चौकी रूपैडिहा की नेपाल से भारत BIT चैकपोस्ट पर एक नेपाली युवक को संदेह के आधार पर BIT टीम के द्वारा रोका गया। रोकने के पश्चात उसकी चैकिंग की गई जिसके दौरान उसके पास से 1किग्रा चरस प्राप्त हुआ। अभियुक्त से उसका नाम एवम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम गोविंदा चलौने, पुत्र-स्व दर्दे चलौने, उम्र-25 वर्ष, पता-धुमना ग्राम पालिका बारेकोट, थाना-जाजरकोट, जिला-जाजरकोट, नेपाल बताया तथा BIT टीम के गहन पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि यह चरस उसे एक अनजान व्यक्ति ने नेपालगंज में गोरे होटल के पास दिया था और उसे सीमा पार कर भारत में रुपैडिहा बस स्टैंड पर उसी को देने के लिये बोला था इसके लिए उसने मुझे ₹10000 देने का वादा किया था। बॉर्डर इंटरेक्शन टीम के द्वारा अभियुक्त के पास से 1किग्रा. चरस बरामद किया गया।
बरामद चरस तथा अभियुक्त को माननीय सर्वोच्च न्यायलय व मानव अधिकार के निर्देशों का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा सभी आवश्यक औपचारिकता विधिवत रूप से पूर्ण करने के उपरांत अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना रूपैडिहा जनपद बहराइच को सुपुर्द किया गया 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बहराइच-। के कार्यवाहक कमांडेंट श्री पार्थ सारथी राय ने बताया कि हमारे जवान अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं तथा भारत नेपाल सीमा पर चलते अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम बिक्री, निष्कर्षण तथा पूर्ण रूप से लगाम लगाने के लिए कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं जिनके द्वारा 24 घंटे सीमा पर चौकसी बरती जा रही हैं तथा सीमावर्ती जनता से अपील की गई की सशस्त्र सीमा बल के द्वारा प्रदान की गई टोल फ्री नंबर 1903 पर “भारत नेपाल सीमा पर किसी अवैध कार्यवाही अथवा राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त लोगो की सूचना राष्ट्रहित में दे कर राष्ट्र सेवा कर सकते है। सूचनाकर्ता का नाम व पता गोपनीय रखा जायेगा राष्ट्र सेवा में आपके द्वारा किए गए सराहनीय योगदान में सशस्त्र सीमा बल सदैव आपके साथ हैं। इस प्रकार के मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के बारे में सूचित करें ताकि अपने समाज व युवा पीढ़ी को खोखला होने से बचाया जा सके।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel