रिर्पोट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

मवई अयोध्या – पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय
अयोध्या -मवई पुलिस ने अभियान चलाकर चार वारंटियों को किया गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय।जानकारी के अनुसार मवई थाना क्षेत्र के चार अभियुक्तगणों पर न्यायालय में चल रहे विचाराधीन मुकदमे में जारी तारीख पेशी पर हाज़िर नहीं हो रहे थे जिनके विरुद्ध न्यायालय द्दारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।इन चारों वारंटियों को गिरफ्तार करने के लिए मवई थानाध्यक्ष आशा शुक्ला, उपनिरीक्षक गुलाम रसूल,उपनिरीक्षक विकास कुमार चैरसिया,हेड का,मोहम्मद फारूक खान,व जितेंद्र यादव की टीम ने बुधवार की भोर में इन वारंटियों को पकड़ने का अभियान चलाकर किल्लन पुत्र बहरैची50 वर्ष,राम नेवल पुत्र बहरैची 52 वर्ष राम केवल पुयर बहरैची 55 वर्ष निवासी ग्राम मंझनपुरिया मजरे भैसौली व जगन प्रसाद पुत्र स्व,भरोसे 52 वर्ष निवासी ग्राम नेवाजपुर थाना मवई को गिरफ्तार कर लिया।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष आशा शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों अभियुक्तों पर अदालत में चल रहे विचाराधीन मुकदमे में काफी समय से हाजिर नही होने के कारण अदालत ने उक्त चारों
अभियुक्त गणों पर एनबीडब्लू वारंट जारी किया था जिसका पालन करते हुए चारों वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel