रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

मवई अयोध्या – आवासीय राम सेवक इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने निकाली नशा मुक्त जागरूकता रैली
अयोध्या – एनसीसी दिवस के अवसर पर 65 बटालियन एनसीसी अयोध्या के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एम .के .सिंह के दिशा निर्देशानुसार 12 / 65 यूपी बीएन एनसीसी कंपनी,राम सेवक यादव स्मारक इंटर कॉलेज बाबा बाजार भवानीपुर रुदौली अयोध्या के एनसीसी कैडेट्स ने नशा मुक्ति अभियान चलाकर लोगों जागरूक करने का कार्य किया। यह अभियान एक रैली के माध्यम से विद्यालय प्रांगण से प्रबंधक श्री राजेश सिंह प्रधानाचार्य अमिता सिंह व उप प्रधानाचार्य श्री एलबी यादव के नेतृत्व में विद्यालय से हरी झंडी की दिखा कर रवाना हुई। यह रैली बाबा बाजार ,बहापुर, बाबा कुटिया महुलारा, बाबा बाजार चौराहे होते हुए पुनः विद्यालय मे समाप्त हुई। रैली का नेतृत्व एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट जे .पी .यादव कर रहे थे। एनसीसी के बच्चों ने गांव में जाकर पुरुष और महिलाओं को नशा मुक्ति के बारे में समझाया और यह भी बताया कि नशा से दूर रहते हैं तो आपका जीवन निरोग रहेगा । अन्यथा नशा ,नाश की जड़ है यह कहावत देखी जाती है कि लोग कम उम्र में ही इस दुनिया को छोड़कर चले जाते हैं उसका एक मुख्य कारण है नशा ,जैसे दारु सिगरेट गुटखा आदि का सेवन करके कैंसर आदि रोगों से प्रभावित होकर अपनी जीवन लीला बहुत ही कम समय में समाप्त कर लेते है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel