रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

अयोध्या – विधान सभा चुनाव के बाद भाजपा की उल्टी गिनती शुरू – अजय राय
अयोध्या – देश में हो रहे पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। यह पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम के पश्चात भाजपा सरकार की उल्टी गिनती प्रारंभ हो जाएगी।
उक्त बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने जुबेर गंज बाजार स्थित खत्री फार्म हाउस पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही।
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व सांसद डॉक्टर निर्मल खत्री के शादी की 50 वर्षगांठ के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए फैजाबाद आए थे।
फैजाबाद पहुंचने पर उनका जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव, राजेंद्र प्रताप सिंह, सुनील कृष्ण गौतम ,सुरेंद्र प्रताप सिंह सैनिक तथा महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरे देश में अच्छा प्रदर्शन करने जा रही है। समाज का प्रत्येक वर्ग भारतीय जनता पार्टी के तानाशाही नीतियों से परेशान है और वह कांग्रेस पार्टी की तरफ आशा भरी निगाह से देख रहा है। कांग्रेस पार्टी ही इस देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के अंतर्गत सभी जाति और धर्म को लेकर चलने वाली पार्टी है। सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी ने इस देश में दो भारत पैदा करने का प्रयास किया है। भाजपा के लोग इस देश में नफरत की खेती कर रहे हैं तथा झूठ के सहारे शासन चलाने का प्रयास हो रहा है।
इस मौके पर हजारों कांग्रेस कार्यकताओं ने अपने नेता का स्वागत किया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel