रिपोर्ट राज कुमार पांडेय CMD न्यूज बस्ती

कोविड19 कर्मचारी संघ जनपद बस्ती का कार्यकारिणी सदस्य का हुआ गठन
बस्ती।कोविड19 कर्मचारी संघ जनपद बस्ती का कार्यकारिणी सदस्य का गठन किया गया जिसमें विकास शर्मा जिलाध्यक्ष एवं विकास त्रिपाठी महामंत्री एवं अश्वनी कुमार कोषाध्यक्ष चुने गये।
जिलाध्यक्ष विकास शर्मा ने बताया कोविड-19 विश्व व्यापी महामारी के दौरान जो भी कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग में (एल.टी. एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर) नियुक्त किए गए हैं उनके समायोजन एवं भविष्य को सुरक्षित करने की दृष्टि से यहां संगठन का गठन किया गया है।
संगठन के लोगो ने पदाधिकारियों को माला पहना कर मीठा खिला कर बधाई दी।
जिलाध्यक्ष विकास शर्मा ने बताया संगठन लगातार अपने मांगों और कार्यकर्ताओं के हित मे कार्य करेगा।
संगठन के पदाधिकारी मेरा परिवार है उनके साथ संगठन पूरी तरह खड़ा है ।
कार्यक्रम मे रमेश कुमार रमेश गुप्ता अश्वनी कुमार सौरभ पाण्डेय सूरज पाण्डेय
विवेक कुमार पाण्डेय मनीष मिश्रा
दीपनारायण विपिन शुक्ल चन्द्रहास चौधरी मौजूद रहे ।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel