रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

मवई अयोध्या – करंट लगने से मजदूर घायल, विधायक ने अस्पताल पहुँचकर जाना हाल
अयोध्या – विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बहरास गांव निवासी एक मजदूर करंट लगने से घायल हो गया था सूचना मिलते ही मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने रुदौली स्थित एक निजी अस्पताल पहुँचकर हालचाल जाना और आर्थिक सहायता प्रदान किया व हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।
बताते चले कि सोमवार सुबह रुदौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बहरास गांव निवासी मजदूर ध्रुव चंद्र लोधी ट्रक से आलू का बीज उतारते समय हाईटेंसन विद्युत तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे परिजनों ने रुदौली स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel