रिपोर्ट-मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

मवई अयोध्या – शांति व सौहार्द के साथ विसर्जन की गई दुर्गा प्रतिमाएं
अयोध्या – रुदौली विधान सभा क्षेत्र में सौहार्द के साथ मनाया गया मूर्ति विसर्जन का त्यौहार, मंगलवार को ब्लॉक मवई अंतर्गत ककरहा घाट पर १० दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन सकुशल सम्पन्न हुआ। इस मौके पर क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से कुटी पर भंडारा का भी आयोजन किया गया था,जिसमे भक्त जनों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मवई पुलिस द्वारा विसर्जन के समय भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। थानाध्यक्ष आशा शुक्ला के नेतृत्व में मवई पुलिस दिन भर भ्रमणशील थी। रास्ते मे दुर्गा प्रतिमाओं के निकलते जुलूस पर पुलिस कर्मी बराबर नजर रखे हुए थे। रास्ता अवरुद्ध न हो इसके लिये थानाध्यक्ष ने प्रत्येक जुलूस में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी थी। थानाध्यक्ष मवई आशा शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र की १० दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कल्याणी नदी के ककरहा घाट पर शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ। दुर्गा प्रतिमाओं के सकुशल सम्पन्न होने पर मवई पुलिस ने राहत की सांस ली। आस्था के इस पर्व को बच्चों बूढ़ों पर भी देखने को मिला। हर एक की जुबां से मां की जय कार ही निकल रही थी।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel