रिपोर्ट सुनील तिवारी सी एम डी न्यूज

पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल द्वारा थाना कटरा बाजार में की गयी पीस कमेटी मीटिंग
दिनांक 16-10-2023 गोंडा पुलिस अधीक्षक गोंडा अंकित मित्तल द्वारा थाना कटरा बाजार में शारदीय नौ रात्रि व दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को सकुशल व शांतिपूर्ण मनाये जाने हेतु थाना कटराबाजार पर पीस कमेटी मीटिंग की गई जिसमें महिला शांति समिति, संभ्रान्त व्यक्ति, डीजे संचालक व ग्राम प्रहरी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने उ0प्र0 सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन व त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। तत्पश्चात कटरा बाजार कस्बे में पैदल गस्त कर दुर्गा पूजा पंडालों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आयोजकों से वार्तालाप कर शारदीय नौ रात्रि व दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपील की गयी।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel