सरकार के द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्राथमिक ग्रामीण उपकेंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। जिससे लोगों को सुविधा प्राप्त हो सके। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही देखने को मिल रही है। पूरा मामला जनपद बहराइच के रिसिया ब्लॉक के कग्गर ग्राम पंचायत के मजरा लालपुर का है। जहां पर बन रहे प्राथमिक ग्रामीण उपकेंद्र में ठेकेदार के द्वारा घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है पीले ईंटों से बाउंड्री वालों का निर्माण कराया गया है ।छत निर्माण में दो सूट पतली सरिया, बड़ी गिट्टी, मानक विहीन मसाले का प्रयोग किया जा रहा है। ऐसा ग्रामीणों के द्वारा आरोप लगाया गया है। दूरभाष के द्वारा जेई से संपर्क किया गया है शेष लगे पीले ईंटों को हटवाने की बात कही गई है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि मानक विहीन ऐसे कार्य हुआ तो यह बिल्डिंग कितने दिन चल पाएगी। सरकारी बिल्डिंग में अगर ऐसे ही ठेकेदारों के द्वारा बंदरबांट करके घटिया सामग्री के द्वारा बिल्डिंग तैयार किया जाएगा। तो ग्रामीणों को कैसे लाभ मिल पाएगा।
#Bahraich– विकास खण्ड रिसिया के कग्गर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण में मानकविहीनता , ग्रामीणों में रोषhttps://t.co/BMQNTUjxyh@DMBahraich @UPGovt @myogiadityanath @CMOfficeUP pic.twitter.com/jqM2Rs8puA
— CMD NEWS (@cmdnewsindia) October 15, 2023
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
