रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

मवई अयोध्या – खेत में मिली लावारिस बाइक जब्त कर जांच में जुटी पुलिस
अयोध्या – रूदौली तहसील के बाबाबाज़ार थाना क्षेत्र के ग्राम पारा पहाड़ पुर में देर रात से खड़ी लावारिस मोटरसाइकिल को पुलिस अपने कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के पारा पहाड़पुर गांव में देर रात से ही एक मोटरसाइकिल लावारिस अवस्था में खड़ी दिखी।बाइक खड़ी होने की खबर गांव में फैलते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खड़ी लावारिस बाइक को अपने कब्जे लेकर उसकी छानबीन में जुट गई।
ग्राम पारा पहाड़पुर के पश्चिम टोला के पास देर रात से ही एक स्प्लेंडर प्लस गाड़ी बाइक न.UP 32JZ 5695 जिसका आरसी चेक करने पर नाम सुचित यादव पुत्र मुन्ने लाल यादव ट्रांसपोर्ट नगर लखनऊ की लावारिस अवस्था में देर रात से खड़ी थी।जब सुबह मोहल्ले के लोगों की नजर बाइक पर पड़ी तब लोगों ने एक दूसरे से पूछा कि कहीं मोहल्ले के किसी व्यक्ति ने तो बाइक नहीं खड़ी कर दी है जब इसका पता नहीं चला तब मोहल्ले के लोगों ने लावारिस बाइक की सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई।आम जनता में आशंका है कि कोई यह बाइक चोरी करके लाकर यहां खड़ीकर फरार हो गया है।उप उपनिरीक्षक कुंवर सिंह ने बताया कि बाइक बरामद हुई है बाइक को कब्जे में लिया गया है मामले की जांच की जा रही है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel