रिपोर्ट सुनील तिवारी सी एम डी न्यूज

लड़की के साथ दुष्कर्म करने का अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 13.10.2023 गोंडा पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं से घटित अपराधों में वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त अमरजीत कोरी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना मोतीगंज क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया जिससे वह गर्भवती हो गयी थी। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना मोतीगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel