रिपोर्ट -आशीष सिंह

डॉ0 एमएल साहू मनोनीत हुए सपा के जिला उपाध्यक्ष
बनीकोडर, बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर संगठन का विस्तार करते हुए डा एम एल साहू को समाजवादी पार्टी का जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत करने पर क्षेत्र के लोगों ने जिला अध्यक्ष व प्रदेश के नेतृत्व को आभार व्यक्ति किया और जिला उपाध्यक्ष को बधाई दी। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद द्वारा विधानसभा दरियाबाद कोटवा सड़क निवासी डा एमएल साहू को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के अनुमोदन पर जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत करने पर विधानसभा दरियाबाद के सपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उनके मनोनयन से पूरे क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी जोश पैदा हुआ गया। पूर्व डी डी सी बिन्नू जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य चक्खन यादव ,पूर्व डी डी सी प्रिंसू वर्मा , सपा युवा नेता अनुपम जायसवाल, प्रभु पाठक,अवधेश चौधरी , बृजेश यादव प्रभु पाठक, सोनू यादव, धर्मेंद्र यादव, मोहम्मद आरिफ जलाल, राम प्रकाश साहू, जितेंद्र कुमार साहू,राम धीरज राजकुमार साहू ,मूलचंद यादव आदि तमाम सपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel