रिपोर्ट राज कुमार पांडेय CMD न्यूज बस्ती

महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर प्रभारी निरीक्षक सोनहा ने किया ध्वजारोहण
बस्ती। 2 अक्टूबर महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में थाना सोनहा प्रांगण में प्रभारी निरीक्षक सोनहा शैलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाने पर उपस्थित सभी उपनिरीक्षक, हे0का0, का0 , म0का0 , हो0गा0, ग्राम प्रहरी एवं क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों की मौजूदगी में नियमानुसार राष्ट्र ध्वज फहरा कर गार्ड द्वारा सलामी दी गई, महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के तस्वीर पर माल्यर्पण कर पुष्प अर्पित किया गया। प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह द्वारा सभी अधिकारी कर्मचारीगण को राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव व कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात समस्त कर्मचारी एवं उपस्थित व्यक्तियों के बीच मिष्ठान वितरण कराया गया ।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel