रिपोर्ट:-आशीष सिंह

आलू मुवावजे की मांग को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन
बाराबंकी। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन हरपालगुट के, जिलाध्यक्ष विक्रांत सैनी के नेतृत्व में आलू मुआवजे की मांग को लेकर भैसुरिया कोल्ड स्टोर में 200 से अधिक किसानों का आलू बर्बाद हो गया जिसको लेकर जिला उद्यान अधिकारी महेश श्रीवास्तव को ज्ञापन सौपा गया। जिला अध्यक्ष विक्रांत सैनी ने बताया कि फतेहपुर तहसील के भैंसुरिया कोल्ड स्टोर में सैकड़ो किसानों का आलू बर्बाद हो गया है स्टोर मालिक की लापरवाही से आलू अंकुरित हो गया जिसका यह कारण है कि स्टोर प्रबंधन में तापमान सही न रखने लापरवाही बरती गई जिसमें जिला अध्यक्ष ने बताया कि किसने की कड़ी मेहनत व लाखों की लागत से पैदा करने के बाद किसान आलू भंडारण करता है जिससे किसने की आगे की उम्मीदें टिकी रहती हैं और भर पोषण भी करना है, और आगे खर्चे पर निर्भर करता है बच्चों की पढ़ाई और आगे की फसल की बुवाई के लिए भी निर्भर करता है लेकिन स्टोर मालिक में जो लापरवाही की है किसानों के साथ वह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा सभी किसानों को तत्काल बाजार भाव की रेट से मुआवजा दिया जाए, नगर अध्यक्ष मोहम्मद इस्माइल ने 6माह पहले जिला उद्यान अधिकारी से शिकायत की थी। स्टोर मालिकों द्वारा आलू रखने के बाद निर्धारित तापमान नहीं दिया जा रहा 6 माह पहले यह लिखित शिकायत की जा चुकी थी किन्तु उद्यान विभाग ने भी शिकायत पर ध्यान नहीं किसानों का आलू खराब हो गया है जिसपर जिला उद्यान अधिकारी ने कहा कि सभी किसानों को तत्काल मुआवजा दिलाया जाएगा अगर एक सप्ताह के अंदर किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया तो भारतीय किसानों में हरपालगुट बाराबंकी से लेकर लखनऊ तक आंदोलन करेगी । इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विक्रांत सैनी, जिला महासचिव राजकुमार गुप्ता, नगर अध्यक्ष मोहम्मद इस्माइल, जिला उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी, उपाध्यक्ष अशफाक सिद्दीकी, रसूल अहमद, अजय यादव ,संजय यादव, मोहम्मद जुनेद, वीरेंद्र यादव, मोहम्मद रहमान, विनोद मास्टर, इरफान व अवधेश यादव सभासद आदि लोग उपस्थित रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel