रिपोर्ट:- मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

मवई अयोध्या – गाड़ी की टक्कर से गोवंश की मौत नोच नोच कर खा रहे हैं कुत्ते
प्रशासन बेखबर
*छुट्टा मवेशियों को पकड़कर गौशालाओं भेजने के लिए कई बार भाकियू ने दिया शिकायती पत्र*
अयोध्या – कोतवाली रुदौली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ी की टक्कर से गोवंश की मौत हो गई।मरे हुए गोवंश को कुत्ते नोच नोच कर खा रहे हैं।इस घटना से ज़िम्मेदार प्रशासन पूरी तरह से बेखबर नज़र आ रहा है जबकि छुट्टा मवेशियों को पकड़कर गौशालाओं भेजने के लिए कई बार भाकियू ने शिकायती पत्र दिया लेकिन प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।
कोतवाली रुदौली क्षेत्र के रौज़ागांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने डिवाइडर पर मंगलवार को एक मार्मिक घटित घटना देखने को मिली जहां एक गोवंश को किसी गाड़ी ने टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई जिसे खुलेआम कुत्ता नोच नोच कर खा रहे हैं।
भाकियू के जिला सचिव भोला सिंह टाइगर ने बताया की रुदौली व मवई क्षेत्र में छुट्टा जानवरों की भरमार से जहां एक ओर किसान परेशान है तो दूसरी ओर राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ अयोध्या पर सैकड़ों मवेशी टहलते नजर आ रहे है जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं।बताया कि किसी गाड़ी से हुई टक्कर में गोवंश की हुई मौत की इस बड़ी घटना को लेकर अबतक शासन प्रशासन बेखबर है शायद शासन प्रशासन किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है।
विकास खंड रुदौली के जिम्मेदार आला अधिकारियों को लगातार भाकियू द्वारा छुट्टा जानवरों को पकड़वा कर गौशालाओं में भिजवाने के लिए कई बार लिखित शिकायती पत्र दिया जा चुका है।लेकिन जिम्मेदारों द्दारा आश्वासन के अलावा कुछ नही मिला।कई बार विकास खण्ड रुदौली के कर्मचारियों ने छुट्टा मवेशियों को पकड़ने के लिए तो टीम तक गठित कर दी लेकिन गठित की गई टीम कहां चली गई इसका कुछ पता नहीं चल सका।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel