रिपोर्ट:- सुनील तिवारी सी एम डी न्यूज
पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना को0 नगर में की जनसुनवाई
दिनांक -23-09-2023 गोंडा । थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने को0 नगर में जनसुनवाई की। को0 नगर में जनसुनवाई के दौरान कुल 11 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमे से 01 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया शेष प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मामले के निस्तारण हेतु मौके पर रवाना किया गया। इसी प्रकार अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री शिवराज द्वारा थाना को0 करनैलगंज में फरियादियों की शिकायतों को सुना गया। इसी प्रकार समस्त क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा थाना समाधान दिवस पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण कराया गया। समस्त थानों से कुल 131 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए 12 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया शेष राजस्व संबंधित मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर निस्तारण हेतु मौके पर भेजा गया
इस दौरान राजस्व एवं पुलिस के अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel