रिपोर्ट:- अंकित अवस्थी

नेहरू युवा केन्द्र बहराइच द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत अमृत कलश यात्रा का आयोजन
बहराइच जिले के विकास खंड महसी के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक सुनील चौधरी व सोनी की उपस्थिति में ग्राम मासाडीह, बहोरिकापुर, रेहुवा मंसूर वह कोटिया में संपन्न हुआ। कार्यक्रम अंतर्गत विकास खंड पयागपुर के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक अनुभव शुक्ला की उपस्थिति में ग्राम खुटेहना व स्वयं सेविका ममता देवी की उपस्थिति में ग्राम पारसपुर लीलापारा व नवीला फातिमा की उपस्थिति में ग्राम मीरगंज तथा दीपक तिवारी की उपस्थिति में ग्राम डीहा वह कल्पीपारा में कार्यक्रम आयोजित किया गया । सभी युवा स्वयं सेवकों व युवा महिला मंडल के सदस्यों द्वारा घर घर जाकर मिट्टी वह चावल एकत्रित किया गया। साथ ही ग्रामीण जनमानस को कार्यक्रम उद्देश्य की जानकारी दिया गया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel