
जयपुर रत्न सम्मान समारोह से सम्मानित किए गए सौरभ श्रीवास्तव
सुनील तिवारी सी एम डी न्यूज
गोंडा ।। समाज के लिए कुछ ना कुछ करते रहना आवश्यक है। साथ ही आवश्यक है उन लोगों का सम्मान जो इस समाज तथा देश को समर्पित होकर श्रेष्ठ कार्य कर दूसरों से अलग अपनी पहचान बनाते हैं। इन्हीं भावों को लेकर शक्ति फिल्म प्रोडक्शन हरवर्ष की भांति इस वर्ष भी जयपुर रत्न सम्मान समारोह निर्मला एडोटोरियम का चतुर्थ संस्करण आयोजित किया गया इस समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में समर्पित भाव से श्रेष्ठ कार्य करने वाली गणमान्य विभूतियों में हमारे जेके 24×7 न्यूज के गोंडा संवाददाता सौरभ श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया शक्ति फिल्म प्रोडक्शन की फाउंडर अंबालिका शास्त्री ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि “जयपुर रत्न सम्मान समारोह” का चतुर्थ संस्करण आज जयपुर में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ आयोजित किया गया जिसमें समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को तरासकर उन्हें अलग व विशिष्ट पहचान प्रदान की गई इस कार्यक्रम में सम्मान समारोह के साथ ही विभिन्न मॉडलों द्वारा डिजाइनर शोकेसिंग व एनजीओ के अनाथ बच्चों द्वारा फैशन वॉक किया गया
CMD News Newspaper & Live News Web Channel