चंद्रयान 3 के सफलता प्राप्ति के लिए हिंदू युवा वाहिनी ने किया वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन
रिपोर्ट राज कुमार पांडेय बस्ती
बस्ती । हिंदुस्तान के कठिन परिश्रमी दृढ़ संकल्पित वैज्ञानिकों द्वारा निर्मित चन्द्रयान-3 सरलतम रूप चन्द्रमा पर पहुचकर प्राप्त करने जा रहा है उसके पूर्ण रूप से सफलता प्राप्ति के लिए हिन्दू युवा वाहिनी जनपद बस्ती के निवर्तमान जिला संयोजक बबलू निषाद के नेतृत्व में संगठन के अनेक पूर्व पदाधिकारीगण 33 कोटि देवी देवताओं का आवाहन कर काली माता मन्दिर कम्पनी बाग के पावन प्रांगण में विधिविधान से मंत्रोंच्चार के साथ हवन यज्ञ करके प्रार्थना किया गया कि चन्द्रयान अपनी कामयाबी प्राप्त कर देश का नाम विश्व में रोशन करें।
और चन्द्रमा पर देश का तिरंगा लहराते हुए चन्द्रमा की गतिविधियों को प्राप्त करने में सफल हो।
इस अवसर पर मुख्य रूप से निवर्तमान जिला महामंत्री विनय सिंह,संरक्षक मण्डल राज कमल (प्रज्ञा पूजा भण्डार बस्ती) निवर्तमान जिला महामंत्री कन्हैयालाल,मन्दिर पुजारी बाबा दीनदयाल दास,प्रकाश चौधरी,कुलदीप मौर्य,आकाश सिंह, राजीव गुप्ता, सतीश चंद्र मौर्य, विश्राम मौर्य, अरूण कुमार, विजेंद्र चौधरी, अनिल कुमार,सुनील, रामकेश, दुर्गेश,फूल चन्द, विजय कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel