सुनील तिवारी सी एम डी न्यूज
जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने घोर लापरवाही बरतने पर वार्डन सहित अन्य स्टाफ पर मुकदमा दर्ज
बीएसए ने वार्डन व स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में 100 के सापेक्ष केवल 11 छात्राएं ही उपस्थित मिली।
डीएम ने वार्डेन से अन्य छात्राओं के बारे में वार्डन से जानकारी ली तो वार्डेन द्वारा कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दिया गया।
डीएम ने आवागमन रजिस्टर चेक किया तो उसमें छात्राओं का आवागमन का विवरण भी अंकित नहीं मिला।
निरीक्षण के समय अन्य स्टाफ पीआरडी जवान व चौकीदार भी विद्यालय में उपस्थित नहीं मिले।
वार्डेन द्वारा प्रेरणा पोर्टल पर फर्जी उपस्थिति भेजकर धनराशि का भुगतान कराया जा रहा था।
जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने वार्डेन सरिता सिंह वार्डेन, पूर्ण कालिक शिक्षिका सुषमा पाल, चौकीदार विष्णु प्रताप सिंह एवं पीआरडी जवान दिलीप कुमार मिश्रा के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel