मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS
मवई अयोध्या – मोदी सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा रुदौली विधानसभा में डाक बंगला (नहर कोठी)पर टिफिन बैठक का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में भाजपा विधायक राम चन्द्र यादव शामिल हुए। बैठक में विधायक से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने एक साथ भोजन पर चर्चा किया।
बैठक में विधायक राम चन्द्र यादव ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों और अपने द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही दो बार केंद्र में मोदी सरकार बनी। वो कार्यकर्ता ही थे, जिन्होंने लोगों के बीच जाकर वोट के बदले एक अच्छी सरकार देने का वादा किया होगा। मोदी सरकार ने उन वादों को पूरा किया है।अब उन उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना हम सबका दायित्व है। उन्होंने कहा इस तरह की बैठकों के आयोजनों से कार्यकर्ताओं में एकजुटता का संदेश जाता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष शेखर गुप्ता ने किया।वही कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता तेज तिवारी ने किया।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता निर्मल शर्मा, मां कामाख्या चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ला,राम प्रेस यादव, किशोरीलाल भारती ,कुलदीप सोनकर, रामराज लोधी, जिला पंचायत सदस्य राम नवल लोधी,अश्वनी यादव, बृजेश यादव बब्बन शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel