पूरे डलई,बाराबंकी।
16/01/2023
अमृत सरोवर पर बने चबूतरे एवं पुलिया जल निकासी के लिए बनाई गई थी मोटी मोटी दरारे आ गई है। जिससे ध्वस्त हो जाने का खतरा बना हुआ है।लेकिन शिकायत के बाद सिर्फ ब्लॉक प्रशासन के द्वारा खानापूर्ति की जाती है। किसी के खिलाफ जी कोई ठोस कार्रवाई ना होने की वजह से निर्भीक होकर अपने कार्यों को अंजाम दे रहे हैं ।जहां देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों तक इमानदारी से सभी सुविधाएं पहुंचाने का काम कर रही हैं वहीं इनके जैसे भ्रष्ट जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी पतीला लगाने पर अमादा हैं।
ग्रामीणों इंद्रप्रताप,अशोक कुमार का कहना है कि विकास के नाम पर सिर्फ दिखावा है। हमें अंधेरे में रखकर सिर्फ दिखावा किया जा रहा है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
