रिपोर्ट – अवनीश कुमार मिश्रा
बस्ती। थानाध्यक्ष छावनी उमाशंकर त्रिपाठी मय पुलिस टीम द्वारा ग्राम शंकरपुर स्थित नहर पुलिया से चोरी की मोटरसाईकिल बजाज प्लेटिना के साथ दो अभियुक्तों अरुण यादव पुत्र स्व0 मस्तराम यादव, अर्जुन तिवारी उर्फ अभि पुत्र दानबहादुर तिवारी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर उक्त दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना छावनी जनपद बस्ती पर मुकदमा पंजीकृत कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष छावनी उमाशंकर त्रिपाठी, प्रभारी चौकी विक्रमजोत उ0नि0 श्री ओम प्रकाश मिश्र, का0 पंकज यादव, का0 शिवम सिंह, का0 राहुल सिंह, का0 अखिलेश सिंह थाना छावनी जनपद बस्ती शामिल रहे
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
