Breaking News
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

वन विभाग की टीम ने की सघन जांच, खंगाली ट्रेन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के जंगलों से लकड़ी , गरजुआ , करवत आदि ट्रेन में लादकर बाहर बेचने वाले वन माफियाओं पर लगाम कसने व उनपर रोक लगाने के लिए वन विभाग ने ट्रेनों में सघन जांच की है ।

वन विभाग कतर्नियाघाट के अधिकारियों को गोंडा मैलानी प्रखंड पर चलने वाली ट्रेनों से वन माफियाओं द्वारा लकड़ी , गरजुआ , करवत आदि चोरी छिपे लादकर उन्हें शहरी इलाकों में बेचे जाने की खबर लगी थी । जिसपर शख़्ती के साथ रोक लगाने व वन माफियाओं पर लगाम कसने को लेकर फील्ड डायरेक्टर दुधवा नेशनल पार्क संजय पाठक के निर्देश पर आज ट्रेनों में डॉग स्क्वायड के साथ सघन जांच की गई । उप प्रभागीय वनाधिकारी यशवंत के नेतृत्व में कतर्नियाघाट , निशानगाड़ा , मुर्तिहा , धर्मापुर , मोतीपुर रेंज के वनकर्मियों ने सुबह से ट्रेनों में जांच शुरू कर दी इस दौरान वनकर्मियों ने डॉग स्क्वायड संग ट्रेन के हर डिब्बे को खंगाला । मँझरा रेलवे स्टेशन से संरक्षित वन क्षेत्र में पड़ने वाले बिछिया , निशानगाड़ा , मुर्तिहा , ककरहा मिहीपुरवा स्टेशनों पर सुबह दो ट्रेन 52249 व 52254 की जांच की गई !

रिपोर्ट:- सुत्र

About cmdnews

Check Also

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला स्तरीय स्थाई समिति की बैठक

बहराइच 16 अप्रैल। जिला प्रशासन एवं मीडिया के मध्य सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य …

Leave a Reply