रिपोर्ट:- मिथिलेश जायसवाल
बहराइच तहसील मोतीपुर मिहीपुरवा मंडी समिति परिसर में संचालित अस्थाई तहसील के सामने मंडी समिति के खाली पड़े भूभाग पर एसडीएम मोतीपुर बाबूराम के नेतृत्व में तहसील कर्मियों व अधिवक्ताओं के सहयोग से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया ,इस दौरान एसडीएम व अधिवक्ताओं ने मिलकर मंडी समिति परिसर में संचालित तहसील परिसर में नीम जामुन पाकड आदि औषधिगुण युक्त पौधे रोपित किए,
एसडीएम मोतीपुर श्री बाबूराम ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के अनमोल साथी हैं अपने जीवन काल में हर व्यक्ति को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए इस अवसर पर सिराज अहमद इकबाल अहमद रोहित जायसवाल ,एडवोकेट वसीम अहमद सुनील कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विवेक कुमार श्रीवास्तव संपादक
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
