Breaking News
Home / World / प्रमुख खबरें / पुश्तैनी भूमि पर स्थगन आदेश के बावजूद चल रहा है धड़ल्ले से निर्माण कार्य 
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

पुश्तैनी भूमि पर स्थगन आदेश के बावजूद चल रहा है धड़ल्ले से निर्माण कार्य 

12/07/2022

CMD NEWS

रामसनेही घाट, बाराबंकी। न्यायालय का निर्णय सर्वोपरि एवम् सर्वमान्य होता है परंतु इसके विपरीत जनपद बाराबंकी के थाना रामसनेही घाट अंतर्गत गाजीपुर के ग्राम पूरे भीटी में न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद कुछ दबंगों द्वारा निर्माण कार्य जारी है। जिसकी शिकायत 80 वर्षीय वृद्ध सुखराज सिंह ने पुलिस अधीक्षक बाराबंकी से कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि गांव के ही देवबख्श सिंह, अजय बहादुर सिंह, विवेक सिंह व महाराजबख्श सिंह आदि विपक्षिजनों द्वारा उसकी पुश्तैनी भूमि पर जबरन अवैध तरीके से निर्माण कार्य कर रहे है जबकि उक्त भूमि पर न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश पारित है जो कि 26 जुलाई 2022 तक प्रभावी है लेकिन निर्माण कार्य जबरन रात्रिकाल में भी जारी रहता है जिसकी वीडियो क्लिप साक्ष्य के रूप में उपलब्ध है। जब इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामसनेही घाट से बात की गई तो बताया कि मामला संज्ञान में है जिस भूमि पर निर्माण कार्य चल रहा है उस भूमि पर सुखराज सिंह का स्टे नहीं है। अब प्रश्न यह उठता है कि क्या दीवानी न्यायालय द्वारा पारित स्थगन आदेश जो कि एक न्यायालय कमीशन द्वारा रिपोर्ट संबंधित न्यायालय में दी जाती है क्या उसमें पुलिस निर्णय ले सकती है?

About Ashish Singh

आशीष सिंह ब्यूरो प्रमुख सीएमडी न्यूज चैनल मंडल अयोध्या।

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp