Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / गोंडा:अप्रेंटिसशिप मेला 21 को, कराएं पंजीयन।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

गोंडा:अप्रेंटिसशिप मेला 21 को, कराएं पंजीयन।

19 अप्रैल 2022 गोंडा

सुनील तिवारी सी एम डी न्यूज

अप्रेंटिसशिप मेला 21 को, कराएं पंजीयन।

आगामी 21 अप्रैल को राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई गोण्डा में वृहद अप्रेन्टिशशिप मेले का आयोजन होने जा रहा है जिसमें 43 प्राइवेट संस्थानों द्वारा योग्य अभ्यर्थियों का चयन अप्रेन्टिशशिप के लिए किया जाएगा।
मेले के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को डीएम डाॅ0 उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में बैठक आयोजित की गई जिसमें जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, गन्ना विभाग, सहकारी समितियों सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों में अप्रेन्टिश के लिए अधिक से अधिक अभ्यर्थियों का पंजीकरण कराएं।
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि मेले का आयोजन सुबह साढ़े दस बजे से अपरान्ह 03 बजे तक होगा। मेले में प्रतिभाग के करने के लिए अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप के लिए पोर्टल apprenticeshipindia.orgपोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। उन्होंने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी जिनका पंजीकरण नहीं हो पाया है, वे भी मेले में प्रतिभाग कर सकेंगे तथा ऐसे अभ्यर्थियों का पंजीकरण मेले में ही करा दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को मेले में अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों, आईटीआई पास प्रमाणपत्र, आधार कार्ड व रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ साथ में लाना अनिवार्य होगा।
बैठक में सीडीओ शशांक त्रिपाठी, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी आशा वर्मा सहित पीडब्ल्यूडी, गन्ना, उद्योग, विद्युत विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About Anuj Jaiswal

Check Also

बहराइच के नानपारा में रामलीला मंच से पेड़ कटान और कमीशन के आरोपों तक गरमाई सियासत, दिलीप वर्मा के आरोपों पर रामनिवास वर्मा का पलटवार—CM और मंत्री को लिखे पत्रों का दिया हवाला

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव दिलीप वर्मा ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, रामनिवास वर्मा बोले—आरोप निराधार; …

Leave a Reply

WhatsApp