बस्ती।। अवधी गायक दिवाकर द्विवेदी के गीतों से दर्शक झूम उठे।
राज कुमार पाण्डेय// सीएमडी न्यूज़ बस्ती
बस्ती।। परशुरामपुर विकास क्षेत्र के मखधाम मखौड़ा में गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन राज मंत्री नितिन गडकरी द्वारा चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग लोकार्पण एवं शिलान्यास के भव्य कार्यक्रम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध अवधी गायक दिवाकर द्विवेदी और उनके साथी कलाकारों ने अपने लोक गीतो के माध्यम से
सभा में सुनने आये लोगो का जमकर मनोरंजन किया गायक दिवाकर द्विवेदी ने कार्यक्रम की शुरूआत मार्मिक भजन कहा चलि गइली जनक दुलारी मन बांटय परेशान व सूरज और चंदा देखि देखि रोवे वन वन भटकै मोरे राम जी गा कर किया वही मजा करब प्रधानी मा गाकर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के दौरान उनके साथी कलाकार अंजली गुप्ता सुल्तानपुर की लोक गायिका रानी सिंह, छावनी के
देवाशीष मौर्या के साथ साथ अविनाश राजेश यादव के अलावा क्षेत्रीय लोक गायक अमरेश पाण्डेय ने एक से बढ़कर देशभक्ति और मनोरंजक भोजपुरी गीतो को सुना कर दर्शक दीर्घा में खूब वाहवाही लूटी। वहीं देर शाम तक मुख्य अतिथि नितिन गडकरी के लोकार्पण समारोह समाप्त होने के बाद भी स्थानीय कलाकारों के सुंदर गीतों को सुनने के लिये बड़ी संख्या में श्रोता दीर्घा में जुटे रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel