Breaking News
Home / CMD NEWS E-NEWSPAPER / बहराइच।। समूह सखियों की कराई गई बैठक, विधायिका द्वारा उपहार के रूप में वितरण करवाया गया दीवाल घड़ी।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच।। समूह सखियों की कराई गई बैठक, विधायिका द्वारा उपहार के रूप में वितरण करवाया गया दीवाल घड़ी।

समूह सखियों की कराई गई बैठक, विधायिका द्वारा उपहार के रूप में वितरण करवाया गया दीवाल घड़ी।

रिपोर्ट, अमरेश कुमार राणा

बहराइच: विकासखंड चितौरा बैठक भवन सभागार में समस्त ग्राम पंचायतों से आई हुई समूह सखियों की बैठक आयोजित कराई गई। जहां पर उपस्थित विधायिका अनुपमा जयसवाल द्वारा समस्त समूह सखियों को उपहार के रूप में दीवार घड़ी का वितरण किया। वहीं पर विधायिका द्वारा महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए निशुल्क हेल्पलाइन नंबर महिला पावर लाइन 1090, 181 इमरजेंसी दुर्घटना सर्विस के लिए 108 एवं 102 तथा बच्चों एवं किसी भी अप्राकृतिक घटना से संबंधित शिकायत हेतु 1098 व 1076 तथा 112 के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं को जागरूक किया। बैठक में उपस्थित विधायिका अनुपमा जयसवाल सहायक क्षेत्राधिकारी सूर्य प्रकाश मिश्रा, ब्लॉक मिशन मैनेजर राघवेंद्र कुमार पाठक, ब्लॉक मिशन मैनेजर अजय कुमार शर्मा, ब्लॉक मिशन मैनेजर रामेंद्र सिंह, ब्लॉक मिशन मैनेजर अशफाक अंसारी सहित तमाम ग्राम पंचायतों से आई हुई समूह सखी एवं कर्मचारी गण की उपस्थिति रही।

About Anuj Jaiswal

Check Also

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला स्तरीय स्थाई समिति की बैठक

बहराइच 16 अप्रैल। जिला प्रशासन एवं मीडिया के मध्य सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य …

Leave a Reply