बस्ती।। 3 जनवरी को आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा , होगा ऐतिहासिक स्वागत; हरीश द्विवेदी सांसद।
राजकुमार पांडेय।। सीएमडी न्यूज़
बस्ती ।। आगामी तीन जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बलिया से शुरू हुए जन विश्वास यात्रा का समापन बस्ती में होगा। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा होंगे। समापन कार्यक्रम की जनसभा एपीएन डिग्री कॉलेज के मैदान में संपन्न होगी।
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए सांसद मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सांसद हरीश द्विवेदी तथा जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला ने कार्यक्रम स्थल एपीएन डिग्री कॉलेज के मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि जन विश्वास यात्रा को सभी वर्गों के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने जो एतिहासिक कार्य किए हैं, उन्हें जनता के बीच में रखा जा रहा है। तीन जनवरी को आयोजित राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। कहा कि यात्रा को लेकर जनता में अपार उत्साह है। विगत वर्षों में केंद्र सरकार ने देश के हित में तमाम कदम उठाए। धारा 370, 35ए हटाए गए। राम मंदिर का निर्माण कराया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला ने कहा कि जन विश्वास यात्रा को भारी समर्थन प्राप्त होगा और कार्यकर्ताओं के सहयोग से सफलतापूर्वक यात्रा संपन्न होगी। वर्ष 2022 में फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel