सभी पात्र लोगों को कोविड टीके की दूसरी खुराक देने वाला पहला राज्य बनने पर प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को बधाई दी।
रिपोर्ट, CMD NEWS//
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में सभी पात्र लोगों को कोविड टीके की दूसरी खुराक देने में देश का पहला राज्य बनने पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को बधाई दी है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर के ट्वीट के उत्तर में प्रधानमंत्री ने कहा:
“बहुत-बहुत बधाई जयराम ठाकुर जी। कोविड के खिलाफ लड़ाई में हिमाचलवासियों ने पूरे देश के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। लोगों का यही जज्बा इस लड़ाई में न्यू इंडिया को नई ताकत देगा।”
CMD News Newspaper & Live News Web Channel