Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / अयोध्या / डॉ भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर संगोष्ठी एवं प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

डॉ भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर संगोष्ठी एवं प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

डॉ भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर संगोष्ठी एवं प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

रिपोर्ट, सुधीर बंसल

रूदौली-अयोध्या// अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रुदौली द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कालेज रुदौली में संगोष्ठी एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया एवं प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नौशीन बानो द्वितीय स्थान अंजली चौरसिया तीसरा स्थान अर्चिता ने प्राप्त किया जिनको मेडल देकर सम्मानित किया गया। जिसमें जिला संयोजक ऋषभ गुप्ता ने बाबा साहब को नमन करता हूं कहा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने आजादी के बाद पूरे देश को एक सूत्र में पिरो कर एक नई ताकत के रूप में उभरने का मार्ग प्रस्तुत किया एवं ऐसे संविधान का निर्माण किया जो पूरे विश्व के लिए मिसाल बन गया बाबा साहब को अनुकरण करते हुए समाज के लोग संगठित रहें। प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में विभाग सह संयोजक अतुल सोनी ने बताया कि की हम सभी को संगठित होकर काम करना चाहिए ऐसे महान राजनीतिज्ञ को कोटि कोटि प्रणाम कॉलेज की प्रधानाचार्य आफरीन फातिमा एवं नगर उपाध्यक्ष अंजू रावत ने अपने विचार व्यक्त किए। नगर मंत्री नीलेश अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं कार्यक्रम का संचालन नगर कला मंच प्रमुख हर्षित गर्ग ने किया।

About Anuj Jaiswal

Check Also

बहराइच के नानपारा में रामलीला मंच से पेड़ कटान और कमीशन के आरोपों तक गरमाई सियासत, दिलीप वर्मा के आरोपों पर रामनिवास वर्मा का पलटवार—CM और मंत्री को लिखे पत्रों का दिया हवाला

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव दिलीप वर्मा ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, रामनिवास वर्मा बोले—आरोप निराधार; …

Leave a Reply

WhatsApp