मुदस्सिर हुसैन।। CMD NEWS
मवई अयोध्या – रविवार को शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक करवा चौथ का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया गया। दिन भर व्रत रखने के बाद चंद्रमा के दर्शन और अर्द्ध के साथ पति की आरती उतार सुहागिनों ने व्रत खोला। इस दौरान घरों में उत्सव जैसा माहौल देखा गया।
रविवार को करवा चौथ के त्योहार को लेकर सुबह से ही घरों में तैयारियां चलती रहीं। सुहागिनों ने सुबह से ही घरों की साफ सफाई व अच्छे अच्छे पकवान बनाए। और इसके साथ ही पूरे दिन सुहागिनें पति की दीर्घायु के लिए व्रत रहीं। शाम सात बजे के बाद घरों में करवा चौथ व्रत को लेकर पूजा अर्चना का दौर शुरू हुआ। घरों में करवा माता की कथा पढ़ी गई। कई महिलाओं ने समूह के रूप में मंदिरो में पहुंचकर पूजन किया। आठ बजकर आठ मिनट पर जिले में चंद्रदर्शन हुए। चंद्र दर्शन के साथ ही महिलाओं ने चंद्रमा को अर्द्ध देते हुए पतियों की आरती उतारी। पतियों ने पत्नी को पानी पिलाकर और मिठाई का निवाला देकर व्रत खुलवाया। पति की पूजा अर्चना कर साथ ही सुहागिनों ने घर के बड़े लोगों से आशीर्वाद लिया। पतियों ने पत्नियों को उपहार भेंट किए।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
