विवेक श्रीवास्तव ।। CMD NEWS
बहराइच।आई .एम. ए .एवं आई एम .ए. वूमेन विंग्स के संयुक्त तत्वाधान में मिशन पिंक हेल्थ के अंतर्गत साप्ताहिक सुरक्षित मातृत्व स्तनपान का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत गर्भवती महिलाओं एवं स्तनपान करा रही महिलाओं को सुरक्षित स्तनपान कैसे कराया जाए इस के संदर्भ में छाया मैटरनिटी क्लीनिक, कांति कुबेर हॉस्पिटल ,ड्रोलिया हॉस्पिटल में उक्त संगठन चेयर पर्सन डॉक्टर बीना टंडन ,सेक्रेटरी ,डॉ स्वाति अग्रवाल प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सारिका साहू ,डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने महिलाओं को जागरूक किया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
