अयोध्या

अयोध्या मे पुलिस और कानून व्यवस्था से परेशान युवक ने दी अपनी जान। बड़े सवालों के कटघरे में आई अयोध्या पुलिस। पुलिस से तंग आकर युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान। युवक ने वीडियो वायरल कर दी अपनी जान। वायरल वीडियो मे नगर क्षेत्र की देवकाली चौकी के प्रभारी, आरक्षी हेमंत व नगर कोतवाल से परेशान होकर युवक अमित मौर्या ने अपनी जान देने की कही बात। जमीनी विवाद मामले में विपक्षियों को संरक्षण देने का लगाया आरोप। बेनीगंज क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव। सुबह रेलवे कर्मचारी की सूचना पर परिजनों संग पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच। नगर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव के मुताबिक मृतक द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य को लेकर हुई शिकायत के बाद सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा स्थगन आदेश के परिपेक्ष में पुलिस ने रुकवाया था काम। इसी कारण वीडियो वायरल कर मृतक ने पुलिस पर उठाए सवाल। वायरल वीडियो के बाद अयोध्या पुलिस में हड़कंप
सुधीर बंसल जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट अयोध्या
CMD News Newspaper & Live News Web Channel