आज दिनांक 15-03-2021 को अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री शिवराज ने मिशन शक्ति अभियान के तहत एलबीएस डिग्री कॉलेज में मशाल जलाकर महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नारी सुरक्षा, नारी सम्मान नारी स्वावलंबन के साथ साथ महिलाओं को शारीरिक व मानसिक तौर पर मजबूत रहना चाहिए जिसके लिए समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताएं होना बहुत ही आवश्यक है। इस मौके पर एलबीएस डिग्री कॉलेज के शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ सुनील तिवारी गोंडा
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
