आज दिनांक-08.03.2021 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अवध नर्सिंग कॉलेज गोंडा में वीर प्रभा फाउंडेशन द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय ने विभिन्न स्तरों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा मिशन शक्ति के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओ की सुरक्षा, सम्मान एवं कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रहीं है जिसके तहत महिलाओं/बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वालंबन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हमें किसी भी तरह से लड़का-लड़की में कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए सभी को समान शिक्षा समान अधिकार मिलना चाहिए जिससे बेटियां आत्मनिर्भर बन सके। महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई हेल्पलाइन नंबर है जैसे-1076,1090, 181, 1098, 102, यूपी-112 आदि जिनको समय पड़ने पर उपयोग किया जा सकता है। इसके साथ ही यह भी बताया कि जनपद में महिला पीआरबी संचालित है जिसको रात्रि के समय आवश्यकता पड़ने पर भी उपयोग किया जा सकता है। ब्यूरो चीफ सुनील तिवारी के साथ संजय की रिपोर्ट गोंडा
Home / Uncategorized / पुलिस अधीक्षक गोंडा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओ को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, मिशन शक्ति के बारे में भी किया जागरूक
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]
Check Also
ओवरलोड ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार एक शिक्षक और एक शिक्षिका को रौंदा, हालत गंभीर
ओवरलोड ट्रैक्टर मय ट्रॉली सहित तेज रफ्तार से पीछे से मोटरसाइकिल सवार एक शिक्षक और …
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
