Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / UP:~लोकसभा चुनाव🗳 परिणाम 2019- भाजपा ने 57 सीटों पर 👏बनाई बढ़त
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

UP:~लोकसभा चुनाव🗳 परिणाम 2019- भाजपा ने 57 सीटों पर 👏बनाई बढ़त

उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। भाजपा ने जहां 57 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है, वहीं सपा-बसपा गठबंधन 21 सीटों पर आगे चल रहा है। कांग्रेस ने केवल रायबरेली और अमेठी सीट पर बढ़त बनाई है। उत्तर प्रदेश देश की समूची राजनीति को प्रभावित करता है।

इस लोकसभा चुनाव में यूपी में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सपा-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन का त्रिकोणीय मुकाबला है। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 63 सामान्य वर्ग की और 17 आरक्षित वर्गों के लिए हैं।

अब तक के रुझानों से वाराणसी के मुस्लिम इलाकों से जश्न की तस्वीरें सामने आ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के आगे चल रहे हैं और उनके समर्थकों ने जश्न मनाना भी शुरु कर दिया है। लखनऊ से राजनाथ सिंह की जीत तय मानी जा रही है, गोरखपुर से रविकिशन की बड़ी जीत तय मानी जा रही है, मथुरा से हेमा मालिनी भी बढ़त बनाए हुए हैं, उन्नाव से साक्षी महाराज भी बड़ी जीत हासिल कर सकते हैं, बरेली से संतोष गंगवार एक बार फिर जीत की ओर बढ़ रहे हैं।

अखिलेश यादव आजमगढ़ से, डिंपल यादव कन्नौज से और मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से आगे चल रहे हैं। दूसरी ओर बीएसपी चीफ मायावती के आवास पर सतीश चंद्र मिश्रा पहुंच चुके हैं और अन्य नेताओं के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। सुल्तानपुर से बसपा उम्मीदवार चंद्र भद्र सिंह सोनू आगे चल रहे हैं, जबकि मेनका गांधी पीछे चल रही है। इसी प्रकार सहारनपुर लोकसभा सीट से गठबंधन के उम्मीदवार हाजी फजलुर्रहमान 119161 वोटो से आगे चल रहे हैं। भाजपा के राघव लखनपाल 85483, कांग्रेस के इमरान मसूद 64086 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि बागपत से राष्ट्रीय लोक दल के जयंत चौधरी 2358 वोट से पीछे चल रहे हैं।

About cmdnews

Check Also

जिला उद्योग, व्यापार व श्रम बंधु की बैठक डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न

रिपोर्ट  हरि शरण शर्मा जिला उद्योग, व्यापार व श्रम बंधु की बैठक डीएम की अध्यक्षता …

Leave a Reply