पूरेडलई ,बाराबंकी।
17/02/2021
पूरे डलई- पूरे विश्व में हर हिन्दू के आस्था का प्रतीक राम मंदिर निर्माण कार्य को लेकर जहां आमजन हर्षित है वही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के खण्ड प्रचारक विष्णुकांत जी के नेतृत्व में “अपना योगदान राम मंदिर निर्माण अभियान” में ग्राम पंचायत उदई मऊ(बारिनबाग) में सभी के घर-घर
जाकर अपना योगदान देने की अपील की एवं लोगों से यह भी अपील की कि साथ – साथ राम मंदिर निर्माण में सभी हिन्दू सम्मिलित होकर भक्ति भाव से जो भी अपनी स्वेच्छा से योगदान देना चाहे वह दे सकता है। इसके तत्पश्चात जिला अभियान समिति सदस्य अटल जी उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि दान सहयोग करना हमारा सामाजिक कर्तव्य है और इस सामाजिक कर्तव्य धर्म का पालन हम सभी लोगों को निष्ठा पूर्वक व हर्षोल्लास के साथ करना चाहिए और यह पुण्य कार्य करके आप सभी जन पुण्य के भागी बने । इस अवसर पर प्रमुख रूप से खण्ड निधि प्रमुख नीरज जी, सह निधि प्रमुख
नीलेश जी, न्याय पंचायत प्रमुख ध्रुव जी हिन्दू युवा वाहिनी मीडिया प्रभारी अजय शर्मा जी, दिलीप सिंह हिन्दू युवा वाहिनी न्याय पंचायत प्रभारी अमन विश्वकर्मा जी, रवि गुप्ता, सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel